आरोन में कबड्डी का रोमांच शुरू, पहले दिन महिला और पुरुष टीमों ने दिखाया दमखम

रात्रिकालीन प्रतियोगिता में 24 टीमें ले रही हैं हिस्सा, महिला खिलाड़ियों के मुकाबलों ने भी बढ़ाया उत्साह

आरोन में कबड्डी का रोमांच शुरू, पहले दिन महिला और पुरुष टीमों ने दिखाया दमखम

आरोन।दयालवाणी

पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह के संरक्षण में युवा आदर्श एकता मंच समिति द्वारा स्वर्गीय चौधरी गणेशराम रघुवंशी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रामलीला मैदान में हुआ। पहला दिन स्थानीय खिलाड़ियों को समर्पित रहा, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए।

महिला वर्ग में लर्निंग हब एकेडमी ने संजू स्पोर्ट एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की, जबकि पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबले में बरखेड़ा हाट की टीम विजयी रही। अतिथि के रूप में आविद खान, बबलू शर्मा, खुर्रम खान, अतुल यादव और श्रीराम माली मौजूद रहे। रेफरी की जिम्मेदारी सिद्धांत यादव, सोनू सिलावट, केशव बुनकर और पवन शर्मा ने संभाली। समिति अध्यक्ष शिवा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 16 और महिला वर्ग की 8 टीमें भाग ले रही हैं। व्यवस्थाओं में विकास रघुवंशी, शिवप्रताप तोमर, कमल ग्वाल, मनोज गोस्वामी और यशद खान सहित अन्य सदस्य जुटे हैं। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ा रहा है।