हमीरपुर रोड पर दिनदहाड़े रोडवेज बस पर फायरिंग, मचा हड़कंप

बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, बाइक सवारों ने बस का पीछा कर चलाईं गोलियां; पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर रोड पर दिनदहाड़े रोडवेज बस पर फायरिंग, मचा हड़कंप

राठ (हमीरपुर)।दयालवाणी | पुष्पेंद्र सिंह

राठ थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड पर धनौरी गांव के पास दिनदहाड़े रोडवेज बस पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस के आगे खड़ी बाइक को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा किया और उस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दिनदहाड़े रोडवेज बस पर हुई फायरिंग की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।