नानाखेड़ी कोल्हुपुरा पुलिया के पास बेकाबू पिकअप का कहर

बाल-बाल बचे लोग और वाहन छोड़कर भागा चालक

नानाखेड़ी कोल्हुपुरा पुलिया के पास बेकाबू पिकअप का कहर

गुना।दयालवाणी

 बुधवार की सुबह नानाखेड़ी कोल्हुपुरा पुलिया के पास एक बेकाबू पिकअप वाहन ने जमकर कहर बरपाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस अचानक हुई घटना से सड़क पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और अपनी जान बचाने के लिए महिलाएं व बच्चे इधर-उधर भागते नजर आए। हादसे में एक मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है, वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया था। कैंट पुलिस आरोपी चालक का पता लगा रही है।