श्रीराम कॉलोनी में मनाया गया संविधान दिवस
संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने पर हुई चर्चा, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
गुना। दयालवाणी
श्रीराम कॉलोनी स्थित पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रेम बाई बिजोरे के निवास पर संविधान दिवस मनाया गया। आयोजन जिला सेवा दल की महिला अध्यक्ष मीनू मौर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संविधान पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर संविधान को कमजोर करने व उसके साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया तथा कहा कि देश संविधान से चलता है और वही सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव सीमा यादव, जिला उपाध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, जिला महासचिव व पूर्व पार्षद दीपेश पाटनी, पूर्व नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, मंडल अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष भगवान सिंह जाटव, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष गीता अहिरवार, रवि मौर्या, कुसुमल बाई, बाला बाई, राजकुमारी जाटव, गणेश बाई और मोहर बाई उपस्थित रहीं। संचालन संतोष बिजोरे ने किया।