18 नवंबर को गुना में निकलेगी बाबा खाटूश्याम की भव्य शाही पालकी

चुनरी थीम पर सजेगा श्याम महोत्सव, दुल्हन की तरह जगमगाएगा शहर; हनुमान चौराहे से शुरू होकर नारायणा गार्डन पहुंचेगी पालकी, 81 स्वागत द्वार बनेंगे आकर्षण का केंद्र।

18 नवंबर को गुना में निकलेगी बाबा खाटूश्याम की भव्य शाही पालकी

गुना। दयालवाणी

शहर में आगामी 18 नवंबर 2026 को बाबा श्याम की शाही पालकी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्याम परिवार गुना के तत्वावधान में वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बुधवार, 18 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे हनुमान चौराहे से महाआरती के बाद बाबा श्याम शाही पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। यह यात्रा हाटरोड, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, गुरुद्वारा और जयस्तंभ चौराहा होते हुए रात 8:30 बजे नारायणा गार्डन पहुंचेगी, जहां महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन को खास बनाने के लिए इस बार 'चुनरी थीम' रखी गई है, जिसमें पुरुष श्वेत कुर्ता-पायजामा और महिलाएं राजस्थानी परिधान में शामिल होंगी। सुरक्षा व्यवस्था राजपूत करणी सेना और प्रसादी वितरण अग्रवाल नवयुवक दल संभालेगा। श्याम परिवार ने शहरवासियों से घरों व दुकानों पर एकादशी तक दीवाली की विद्युत साज-सज्जा बनाए रखने, मार्ग में रंगोली सजाने और पुष्प वर्षा करने की अपील की है। यात्रा के दौरान केवल 81 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।