बाल दिवस पर सजी मॉडल प्रदर्शनी और लजीज व्यंजनों की दुकानें

बाल दिवस पर सजी मॉडल प्रदर्शनी और लजीज व्यंजनों की दुकानें

गुना।दयालवाणी

बजरंगगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस का पर्व बेहद हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन करने के साथ की गई।

उत्सव के दौरान नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने विज्ञान और कला से जुड़े विभिन्न प्रकार के आकर्षक मॉडल व प्रोजेक्ट तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई, जिसे देखने पहुंचे लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की खुलकर सराहना की। इसके साथ ही बच्चों द्वारा तरह-तरह के लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी सजाए गए, जिनका स्कूल के बच्चों और पालकों ने जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों के हाथों बने खान-पान और उनकी सृजनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।