हनुमान टेकरी से लौट रहे दंपति से लूट, महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
पुलिस ने SIT गठित की
गुना। दयाल वाणी
जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर गुरुवार रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई। हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे झारखंड निवासी युवक और महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट, मारपीट और महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने साथी के साथ विजयपुर स्थित एनएफएल कॉलोनी से हनुमान टेकरी दर्शन कर लौट रही थी। रात करीब 8 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई। आरोप है कि इसके बाद बदमाश दोनों को सड़क किनारे जंगल में ले गए, उनके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली।
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की गई, जिससे वह घायल हो गई। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।
धरनावदा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस कप्तान हितिका वासल ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षितअपने साथ लिया धरनावदा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि महिला ने दुष्कर्म के प्रयास और लूट की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए चार-पांच पुलिस टीमें और एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। प्रारंभिक जांच में चार से पांच आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है और उनकी तलाश जारी है।