सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल के निर्माण का भूमि पूजन, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की जगी उम्मीद

सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल के निर्माण का भूमि पूजन, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की जगी उम्मीद

झांसी/गरौठा। दयालवाणी

गरौठा तहसील के ग्राम सिमरधा में आज राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के निर्माण का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रमा आरपी निरंजन और गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मेवा जंगबहादुर और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन गुड्डू पाठक शामिल हुए।

पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विद्यालय निर्माण की शुरुआत की गई। ग्रामीणों ने कहा कि राजकीय हाईस्कूल के निर्माण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विद्यालय निर्माण की कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, झांसी है।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एमएलसी रमा आरपी निरंजन, विधायक जवाहर लाल राजपूत और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जंगबहादुर यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रताप यादव ने किया। ग्राम प्रधान नरेंद्र राजपूत और प्रहलाद राजपूत ने अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।