गुना में 5-6 सितंबर को जिला ओपन टेबल टेनिस स्पर्धा

अंडर-13 से लेकर पुरुष एकल, महिला और 60+ वर्ग में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

गुना में 5-6 सितंबर को जिला ओपन टेबल टेनिस स्पर्धा

गुना। दयालवाणी

गुना जिला टेबल टेनिस संघ एवं फ्रेंड्स टेबल टेनिस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में गुना जिला ओपन टेबल टेनिस स्पर्धा-2026 का आयोजन 5 एवं 6 सितंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन सोनी कॉलोनी स्थित फ्रेंड्स टेबल टेनिस एकेडमी हॉल में होगा।

प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, महिला वर्ग, वरिष्ठ नागरिक 60+, पुरुष एकल और पुरुष युगल वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। वर्ग के अनुसार प्रवेश शुल्क 200 से 700 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक रखी गई है। आयोजकों के अनुसार किसी भी वर्ग में 6 से कम प्रविष्टियां मिलने पर उस वर्ग को किसी अन्य उपयुक्त वर्ग में मर्ज अथवा निरस्त किया जा सकता है।

प्रतियोगिता से संबंधित विवाद, नियमों की व्याख्या अथवा अन्य परिस्थितियों में फ्रेंड्स टेबल टेनिस एकेडमी समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।

ऑनलाइन प्रवेश एवं जानकारी के लिए खिलाड़ी अक्षय सूद (9993262801), विपिन जैन (9425131651) से संपर्क कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए राजेन्द्र ऐबट, गोपाल भार्गव, नितिन ऐबट और क्षितिज लुम्बा से भी संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है। “खेलेगा गुना—बढ़ेगा गुना” के संदेश के साथ प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।