संस्कार भारती गुना इकाई की सामान्य बैठक संपन्न
आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
गुना। दयालवाणी
संस्कार भारती गुना इकाई की सामान्य बैठक रविवार, 13 सितंबर को शाम 6 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, महावीरपुरा गौशाला में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत सामान्य चर्चा के साथ हुई, जिसमें संस्कार भारती की आगामी योजनाओं और कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में विभिन्न श्रेणियों से जुड़े कला प्रेमी एवं कला साधक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों और मातृशक्ति ने संस्था के आगामी कार्यों को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष वाय.जी. गोस्वामी, उपाध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सुरेश आचार्य, संतोष कुमार दुबे, ओमकार सेन, शरद सक्सेना, संजय मोघे, डॉ. अमित शर्मा, शिशुपाल सिकरवार, शिवम नामदेव, उपासना बिल्लोरे एवं रेनू मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुरलीधर शर्मा का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक में कला, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संस्था की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और अधिक से अधिक कला साधकों एवं कला प्रेमियों को संस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।