अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर हुआ विचार-विमर्श

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

गुना। दयालवाणी

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला इकाई गुना की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, भगवान परशुराम और मां गायत्री के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा जिलाध्यक्ष पं. ओ.पी. शर्मा की पदोन्नति होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात संगठन को बूथ व ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय प्रभारी पं. विक्रांत राज शर्मा, सलाहकार डॉ. अमित शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. ओ.पी. शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष पं. जगदीश शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पं. सुमन शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी पं. विनीता मिश्रा, पं. आशीष शर्मा, पं. ध्रुव शर्मा, पं. प्रशांत कोठारी, पं. पुष्कर राज शर्मा, पं. मनोज शर्मा और पं. शिवम त्रिपाठी सहित महासभा व महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।