आरटीओ में पदस्थ बादाम सिंह को रिटायरमेंट पर दी विदाई

आरटीओ में पदस्थ बादाम सिंह को रिटायरमेंट पर दी विदाई

गुना।दयालवाणी

 आरटीओ विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 बादाम सिंह राजोरिया बुधवार को अपनी शासकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें एकत्र होकर गर्मजोशी के साथ विदाई दी। विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने सेवाकाल के दौरान बादाम सिंह राजोरिया द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस विदाई समारोह में सौरभ जैन, रिंकू धाकड़, सुशील भार्गव, प्रमोद पिप्पल और शाहिद सहित विभाग के कई कर्मचारी और नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।