गरबा में गैर सनातनी के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन

गरबा में गैर सनातनी के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

गुना। दयालवाणी

11 अक्टूबर से शुरु हो रहे नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे। मंच ने जिला प्रशासन और पुलिस के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कुल 15 प्रमुख मांगें रखी हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि गरबा आयोजनों के लिए समय का स्पष्ट निर्धारण किया जाए। साथ ही, आयोजनों में गैर-सनातनी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। मंच ने यह भी मांग उठाई है कि यदि आयोजन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित आयोजन समिति की होनी चाहिए। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिसरों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग करने और बाउंसर तैनात करने की मांग की गई है। हिंदू जागरण मंच ने आयोजनों के दौरान आने वाले नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित प्रबंध करने पर विशेष जोर दिया है।