आरोन में जलझूलनी एकादशी पर हुआ पुजारियों का सम्मान

सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट ने भेंट किए शॉल-श्रीफल

आरोन में जलझूलनी एकादशी पर हुआ पुजारियों का सम्मान

गुना (आरोन)।दयालवाणी

आरोन नगर में जलझूलनी एकादशी महापर्व बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान को जलविहार कराने के बाद, सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट आरोन द्वारा निर्मित विशाल मारुति मानस भवन में श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए दो दिनों तक विमान रखा गया।

इस धार्मिक और भव्य आयोजन के दौरान, परंपरा का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट द्वारा सभी पुजारियों का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शॉल, नारियल और पुष्पहार भेंट कर आदरपूर्वक सम्मान किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी, हल्के नेताजी, ओमप्रकाश बैदल, हंस ट्रेलर, भगवान लाल, संजय कसेरा, रामवीर सिंह, संजीव साहू, बृजेश रघुवंशी सहित अन्य सभी ट्रस्टीगण उपस्थित रहे, जिनके द्वारा सभी पुजारियों का सत्कार किया गया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।