भारत विकास परिषद ने आयोजित किया गुरु वंदन अभनिंदन
कुंभराज। दयालवाणी
भारत विकास परिषद शाखा कुंभराज द्वारा महेश विद्या मंदिर परिसर में 'गुरु वंदन छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर गोविंद नारायण शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक दंडोतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष नरेंद्र चांडक ने की, जबकि महेश विद्या मंदिर स्कूल समिति के अध्यक्ष विवेक कासट विशेष सहयोगी के रूप में मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन न्यू ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के संचालक मनीष कुमार साहू द्वारा किया गया। इस आयोजन में नगर के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख शैक्षणिक संस्थान- महेश विद्या मंदिर, सन्मति विद्या मंदिर, गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल, विनायक विद्या निकेतन, नेक्स्ट मी एकेडमी, सरस्वती ज्ञान मंदिर, न्यू आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल शामिल हैं। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 14 गुरुओं और शैक्षणिक प्रदर्शन में श्रेष्ठ रहे 14 छात्र-छात्राओं का गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन परंपरा अनुसार किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कोषाध्यक्ष अंकित जैन ने स्वागत भाषण देकर पधारे हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। आयोजन के अंत में सचिव अजय कश्यप ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।