फतेहगढ़ प्रखंड के विष्णुपुरा में मना विहिप का स्थापना दिवस

हिंदू समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

फतेहगढ़ प्रखंड के विष्णुपुरा में मना विहिप का स्थापना दिवस

गुना /फतेहगढ़। दयालवाणी

फतेहगढ़ प्रखंड के अंतर्गत आने वाले विष्णुपुरा खंड में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकतार्ओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां मुख्य रूप से संगठन के उद्देश्यों, संस्कारों और हिंदू समाज की एकजुटता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश, जिला सह मंत्री मनीष, गुना नगर उपाध्यक्ष अमित, फतेहगढ़ प्रखंड अध्यक्ष प्राण सिंह धाकड़, डॉ. नारायण सेन, प्रखंड संयोजक गोलू धाकड़, सह संयोजक मनीष सेन, गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक धाकड़, सत्संग प्रमुख बंटी केवट, सेवा प्रमुख संजू शिवहरे, मुरारी, दिलीप, शिवम और बबलू विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने संगठन की रीति-नीति और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकतार्ओं में नया जोश भरा। आयोजन को सफल बनाने में विष्णुपुरा खंड के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल लोधी, उपाध्यक्ष अनिकेत धाकड़, मंत्री प्रकाश अग्रवाल, सह मंत्री गुलाब चंद्र लोधी, संयोजक दिनेश अग्रवाल, गोरक्षा प्रमुख बबलू नायक, सह गोरक्षा प्रमुख महेश शर्मा, सूचना प्रमुख रूपनारायण लोधी, सत्संग प्रमुख अशोक लोधी, मीडिया प्रमुख बनवारी लोधी, अखाड़ा प्रमुख संतराम लोधी तथा खंड आनपुरा से गोलू नगर, लखन नगर, महावीर नगर सहित तमाम कार्यकतार्ओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने एक स्वर में समाज हित और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।