राघौगढ़ में 1 अक्टूबर को होगी मिनी मैराथन, पेंशनर संघ ने बांटी दौड़ किट

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया जाएगा संदेश

राघौगढ़ में 1 अक्टूबर को होगी मिनी मैराथन, पेंशनर संघ ने बांटी दौड़ किट

गुना (राघौगढ़)। दयालवाणी

शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ की विशेष बैठक प्रखर कोचिंग सेंटर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली मिनी मैराथन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और धावक साथियों को दौड़ किट वितरित की गई।

इस दौरान पंकज दीक्षित, योगेन्द्र भारिल्य और ललित वास्त्री ने मिनी मैराथन के नियमों एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी।

मिनी मैराथन सुबह 7:30 बजे मंगल भवन राघौगढ़ से शुरू होगी। दौड़ मुख्य चौराहा, माली मंदिर, निचला बाजार, खलील चौराहा, रामनगर चौराहा, एसबीआई बैंक, केनरा बैंक होते हुए बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल गेट, हनुमान छतरी और कटरा मोहल्ला से होकर वापस मंगल भवन पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

पेंशनर संघ ने राघौगढ़वासियों से अपील की है कि 1 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे मंगल भवन पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों का उत्साहवर्धन करें और स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा एवं नशामुक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में सहभागी बनें।