भगवान लवकुश जयंती पर 13 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ग्वालियर सांसद भरत कुशवाह होंगे मुख्य अतिथि

भगवान लवकुश जयंती पर 13 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

गुना।दयालवाणी

 कुशवाह समाज द्वारा 13 सितंबर को भगवान लवकुश जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देने के लिए समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक निजी गार्डन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ 13 सितंबर को सुबह 10 बजे कुशवाह नगर स्थित लवकुश मंदिर से होगा, जो गायत्री मंदिर के सामने जिला पंचायत भवन पहुंचेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर सांसद भरत कुशवाह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, सबलगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह और अशोकनगर से राजेंद्र कुशवाह विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह भव्य चल समारोह कुशवाह नगर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मरई माता मंदिर, आसमानी माता मंदिर, हनुमंता मंदिर, ख्यावदा चौराहा, बोहरा मस्जिद, मानस भवन, जयस्तंभ चौराहा, सदर बाजार, निचला बाजार, हाट रोड और हनुमान चौराहा से गुजरते हुए जिला पंचायत भवन में संपन्न होगा। शोभायात्रा के दौरान भगवान लवकुश और माता जानकी की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। समाज के पदाधिकारियों ने जिले भर के समाजजनों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।