17 सितंबर से महीने भर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

गुना सहित प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों पर जलेंगे 'आशीर्वाद के दीये'

17 सितंबर से महीने भर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

गुना।दयालवाणी

मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। यह अभियान सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का माध्यम बनकर विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को नई गति देगा।

मंत्री सिलावट ने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अभियान के तहत भाजपा 12 अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों तक पहुंचेगी। अभियान की शुरूआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा दिवस' के रूप में होगी, जहां शाम 7 बजे लाभार्थियों के घरों में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि यह 25 वर्ष सत्ता के नहीं, बल्कि अंत्योदय और सेवा के रहे हैं। पीएम मोदी ने स्वयं को हमेशा शासक की जगह जनसेवक माना है। वहीं, अभियान के जिला संयोजक व पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर मजबूत हुआ है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से लेकर जीएसटी लागू करने जैसे ऐतिहासिक फैसले उनके कार्यकाल में हुए हैं। पत्रकार वार्ता का सफल संचालन जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री रवींद्र रघुवंशी और मीडिया पैनलिस्ट विकास जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।