अदालत के आदेश पर सौंपे गए 15 लाख के सोने के आभूषण
गुना।दयालवाणी
जीआरपी थाने में दर्ज एक अपराध के मामले में जब्त किए गए सोने के आभूषणों का अदालत के आदेश पर फरियादी को फरियादी को सुपुर्द कर दिए गए हैं।
जीआरपी गुना के मुताबिक जब्त किए गए सोने के आभूषणों का कुल वजन 98 ग्राम से थोड़ा ज्यादा है। घटना के समय इनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 20 हजार रुपए दर्ज की गई थी, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। गुना कोर्ट द्वारा जारी आदेश के पालन में जीआरपी गुना पुलिस ने यह कार्रवाई पूरी की है। बता दें कि जीआरपी पुलिस ने अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत ग्राम नरखेड़ा निवासी फरियादी आबिद खान पिता हाजी बाबू खां को संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सोने के आभूषण सौंप दिए हैं। सुपुर्दगी की पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमानुसार वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है।