तप और साधना से जागृत होती है आत्मशक्ति, मां ब्रह्मचारिणी का संदेश दे गए दिनेश अग्रवाल

चेतना समूह के 27वें शारदीय नवरात्रि साधना शिविर में आध्यात्मिक उन्नति, धैर्य और दृढ़ संकल्प का महत्व बताया

तप और साधना से जागृत होती है आत्मशक्ति, मां ब्रह्मचारिणी का संदेश दे गए दिनेश अग्रवाल

गुना।दयालवाणी

जीवन में सफलता केवल इच्छाओं से नहीं, बल्कि तप, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से प्राप्त होती है। मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप साधकों को इसी साधनामय मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह विचार चेतना समूह के 27वें विशेष शारदीय नवरात्रि साधना शिविर में मार्गदर्शक दिनेश अग्रवाल ने मां ब्रह्मचारिणी की महिमा का वर्णन करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी तप और साधना की प्रतीक हैं। नवरात्रि आत्मशक्ति के जागरण और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष अवसर है। जीवन में प्रगति के लिए परिश्रम अनिवार्य है और साधना व्यक्ति को आत्मबल, धैर्य तथा संकल्प की शक्ति प्रदान करती है। चेतना साधक विकास जैन नखराली ने बताया कि नौ दिवसीय शिविर में दिनेश अग्रवाल मां दुर्गा के नौ स्वरूपों, उनकी पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देकर साधकों को भारतीय संस्कृति एवं साधना परंपरा से जोड़ रहे हैं। शिविर व्यवस्थापक नितिन जैन ने बताया कि चेतना समूह के शिविरों में वेद, पुराण, शास्त्र और उपनिषदों की शिक्षाओं की वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्याख्या की जाती है। इसी क्रम में इस सत्र में अष्टावक्र गीता पर व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं।