केले से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूंदकर बचाई जान

केले से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूंदकर बचाई जान

गुना। दयालवाणी

नेशनल हाईवे 46 पर रुठियाई चौकी थाना क्षेत्र की गादेर घाटी क्षेत्र में बुधवार को बुरहानपुर से केले भरकर शिवपुरी जा रहे एक ट्रक में अचानक चलती हालत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रक चालक राहुल ने समझदारी दिखाते हुए चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित ड्राइवर के मुताबिक दुर्घटना के बाद वह लगातार एक घंटे तक मदद के लिए इमरजेंसी नंबर 112 पर फोन लगाता रहा, लेकिन समय पर कोई पुलिस सहायता नहीं मिल सकी। इसी बीच मौके से गुजर रही एफआरबी 17 की गश्ती टीम के जवानों की नजर धू-धू कर जलते ट्रक पर पड़ी। गश्ती जवानों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए गुना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलवाया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, जब तक दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग की भयावहता के कारण ट्रक और उसमें लदे लाखों रुपए के केले जलकर पूरी तरह खाक हो गए। प्रथम दृष्टया हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।