नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर वार्ड 4 में 300 पौधों का रोपण
गुना / कुंभराज। दयालवाणी
नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को ह्लएक पेड़ माँ के नामह्व अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में पहले से तैयार की गई सुंदर क्यारियों में करीब 300 पौधे लगाए गए। इनमें पाम, ड्यूरेंटा, अशोक, बेलपत्र, चंपा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।
वृक्षारोपण से मंदिर परिसर की सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण से मंदिर परिसर की सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। पेड़ों की सुरक्षा के लिए परिसर में जालियां भी लगवाई गईं। इस अवसर पर पंडित युवराज जी राजोरिया, विकास जी शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), कमलेश साहू (सांसद प्रतिनिधि), अवनीश जी राजोरिया, दिनेश धाकड़ (पार्षद), मंटी भील (पार्षद), रामसेवक सोलंकी, नानूलाल जी मीना, सुरेश मीणा, गोलू बुनकर, ओंकार जी पुजारी, घनश्याम फूजी, राजवीर धाकड़ एवं रामचरण लोधा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।