ललितपुर पुलिस ने 7.232 किलो गांजा किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सतरवांस पुल के पास सूटकेस में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा, कीमत करीब 4 लाख रुपये

ललितपुर पुलिस ने 7.232 किलो गांजा किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

ललितपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.232 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान सत्यम सिंह, उम्र 43 वर्ष,पुत्र स्व0 बलराम सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी मुहल्ला बन्योटा बांदा थाना बांदा शहर जनपद बांदा उ0प्र0 को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक सूटकेस से 7.232 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में कोतवाली ललितपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 949/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस कप्तान ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।