B.Ed. Spl. Ed. परीक्षा परिणाम में मन कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

अर्शित श्रीवास्तव ने 81.85 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया प्रथम स्थान, मानसी शर्मा और सलोनी प्रजापति ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

B.Ed. Spl. Ed. परीक्षा परिणाम में मन कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

गुना।दयालवाणी

B.Ed. Spl. Ed.  फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मन कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड साइकोलॉजिकल स्टडीज, गुना में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

परिणाम में अर्शित श्रीवास्तव ने 81.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मानसी शर्मा ने 81.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और सलोनी प्रजापति ने 77.65 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज के अनुसार B.Ed. Special Education के सभी प्रशिक्षुओं ने 75 प्रतिशत के साथ फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई दी।

महाविद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता प्रशिक्षुओं की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कॉलेज परिवार ने कहा कि प्रशिक्षुओं की यह उपलब्धि संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। भविष्य में विशेष शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी गईं।