पीजी कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन

पीजी कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन

गुना। दयालवाणी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुना पीजी कॉलेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें महाविद्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से परिषद के प्रतिनिधियों ने बताया कि कॉलेज परिसर की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।  छात्र संगठने मांग उठाई है कि कॉलेज के सभी वॉशरूम में नियमित सफाई न होने के कारण संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिसे तुरंत सुधारा जाए। महाविद्यालय के सभी क्लासरूम और परिसरों में खराब पड़े लाइट और पंखों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा लंबे समय से बंद पड़े बालिका और बालक हॉस्टल को अविलंब शुरू करने मांग भी विद्यार्थी परिषद की ओर से की गई है। एक और अहम मुद्दा उठाते हुए एबीवीपी ने कहा है कि कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत जिन कक्षाओं और परिसरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कैमरे लगवाए जाएं। साथ ही नियमित सुरक्षा गार्ड की तैनात भी करने की मांग की गई है। इसके अलावा सभी नियमित छात्रों को जल्द से जल्द परिचय पत्र जारी करने की मांग भी की गई है।