खंडहर मकान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 जुआरी पकड़े

47 हजार रुपए से अधिक की नकदी जब्त

खंडहर मकान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 जुआरी पकड़े
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

गुना/ राघौगढ़ | दयालवाणी

 राघौगढ़ थाना पुलिस ने जुए के एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त की शाम राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राघौगढ़ कस्बे के एक खंडहर मकान में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खंडहर मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से 6 जुआरियों को दबोच लिया, जबकि 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों में आकाश, राजकुमार सैनी, सोवरन बाल्मिकी, कल्लू उर्फ तिलक कोरी, फैजान और आमिर सोहिल उर्फ बिट्टू शामिल हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने 7 अन्य फरार साथियों के नाम सौरभ जैन, अंकित शर्मा, दिनेश चश्मा, शंभू बंजारा, गंजी मीना, चिंटू सोनी और नरेश मीना बताए। पुलिस ने मौके से 47,910 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है। इस मामले में राघौगढ़ थाने में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मौके से फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।